Vinay Patel

Add To collaction

जीवन का आधार : विवेक

आओ चलो व्यक्त करें आभार प्रभु का
करें नमन करें मन में विचार पवित्रता का

कैसे जाने जीवन का लक्ष्य आज
करें उपयोग प्रभु की शक्ति का आज

आओ चलो जीवन में कुछ खास करें
प्रभु का नाम लेकर जीवन में इतिहास रचें

वंदना विनय विवेक विकास
से मिलता है शांति दया प्रेम परोपकार

आए जीवन में जब विपत्ति
तब सुलझाएं विवेक से विपत्ति

कैसे बनाएं जीवन महान
छिपे हुए हैं रहस्य विचारों में महान

करता हूं समर्पित प्रभु को जीवन आज
मिले उनके चरणों में स्थान खास

अनुभव से बनता है जीवन का विवेक
विवेक से पाएं जीवन में अवसर अनेक

स्वरचित
विनय पटेल

   6
2 Comments

Mohammed urooj khan

06-Oct-2023 11:51 PM

👌👌👌👌👌

Reply

Varsha_Upadhyay

06-Oct-2023 11:00 PM

Nice 👍🏼

Reply